झालरापाटन: झालावाड़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई
झालावाड़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यशाला रविवार शाम 6:00 बजे एक निजी होटल में आयोजित की गई। सहायक औषधि नियंत्रक उमेश मुखिजा ने कहा कि दवा विक्रेता नवीन ड्रग अधिनियम के साथ एनडीपीएस की दवाओ की बिक्री पर ध्यान रखते हुए इन्हें विक्रय करें। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संदीप केले ने कहा कि दवा विक्रेता व्यापार के साथ समाज सेवा की भावना भी अपने मन में रखे।