झालरापाटन: झालावाड़ के अरनिया गांव के पास बाइक के स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के अरनिया गांव के पास बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक हंसराज को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि हंसराज कोखेड़ा गांव से वापस अपने घर लौट रहा था उसी समय अरनिया के समीप दुर्घटना हो गई।