झालरापाटन: खुरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग हुए घायल
झालावाड़ के खूरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एस आर जी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11:00 बताया कि पाटल्या का रहने वाला जगन्नाथ अकलेरा आ रहा था लेकिन खुरी गांव के समीप एक कुत्ता अचानक उसकी बाइक के सामने आ गया जिससे टकराकर वह घायल हो गया।