सारठ: जरकाही के लोगों की शिकायत पर MLA चुन्ना सिंह ने जलजमाव का किया अस्थाई समाधान, कहा: जल्द होगा बामनगामा-चुनरडीह पथ निर्माण
Sarath, Deoghar | Jun 13, 2026 बामनगामा-चुनरडीह मार्ग में जरकाही के पास जलजमाव से परेशान लोगों की शिकायत पर शनिवार शाम 4 बजे डस्ट भरवाकर लोगों को अस्थाई समाधान दिया है। लोगों ने बताया कि जर्जर रोड गड्ढे में तब्दील होने व पानी भरने से आवागमन में काफी परेशानी की शिकायत पर MLA द्वारा एक हायवा डस्ट भरवाकर समतल कराया गया है। इधर MLA प्रतिनिधि राहुल सिंह ने जल्द सड़क का निर्माण होने की बात कही।