रतनगढ़: 28 वर्षीय युवती ने रतनगढ़ थाने में मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कराया मुकदमा दर्ज
मारपीट कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए 28 वर्षीय दलित युवती ने रतनगढ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने रिपोर्ट में लिखा है कि 27 तारीख कि रात 8 बजे पूर्व तैयारी के साथ ग्रहभेदन करते हुए कृष्ण, राजवी व कुछ अन्य महिला पुरुष घर मे घुस आए और गाली गलौच करते हुए उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। ओर बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसे गाड़ी में डाल डालने लगे।