कैराना: रामड़ा बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल राजमिस्त्री की मौत, करीब पांच माह पूर्व हुई थी शादी
Kairana, Shamli | Sep 12, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी वाशु (21) बीते गुरुवार की देर रात किसी कार्य से रामडा बाईपास रोड पर गया था। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद वाशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया था।