फतेेहपुर: बसरा के पूर्वा में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा, सैकड़ों कांवरियों ने निकाली शिव कांवड़ यात्रा
श्रावण मास में बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र के बसरा का पूर्वा से सैकड़ों कांवरियों ने शिव कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल भरकर महादेवा की ओर कदम बढ़ाए। डीजे की भक्ति धुनों के बीच ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से पूरा रास्ता भक्तिमय नजर आया।