कासगंज: न्योली गांव में ओम शिव महाकाली मंदिर के पुजारी ने की चोरी, नगदी और आभूषण लेकर फरार
सोरों थाना क्षेत्र के न्योली गांव स्थित ओम शिव महाकाली मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर संचालक राम किशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि मंदिर में रह रहे एक पुजारी ने उन्हें नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह दानपेटी की नकदी और देवी-देवताओं के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।