जमुई: मलयपुर बरहट मोड़ के पास शराब के नशे में कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, 4 लोग घायल; कार चालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 मलयपुर मोड़ के पास गुरुवार की रात 9 बजे के करीब शराब के नशे में धुत कार सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि इस दुर्घटना में कार पर सवार सलैया गांव निवासी बम बम कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार 3 युवक घायल है।