जमुई: गंगटा मोड़ के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, 2 घायल, 1 को जमुई से पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 गंगटा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में पल्सर बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए उसे रात 11 बजे जमुई के एक निजी क्लीनिक में में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गय।