नबीनगर: काला पहाड़ गांव के पास से पुलिस ने 1000 बोतल देसी शराब के साथ एक ऑटो किया जब्त, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
टंडवा पुलिस ने काला पहाड़ गांव के पास से 1000 बोतल देसी शराब व एक ऑटो के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर देव थाना क्षेत्र के चट्टी गांव निवासी राहुल कुमार है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।