दीपावली पर रोशनी से नहाया श्रीनगर, दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया शहर
श्रीनगर। दीपावली के पावन पर्व पर श्रीनगर शहर रोशनी से जगमगा उठा। शहर के बाजारों, प्रमुख मार्गों, घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। शाम ढलते ही दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से पूरा शहर दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर नजर आया। बाजारों में भी देर शाम तक रौनक बनी रही। लोगों ने घरों में दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की और हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
श्रीनगर की जगमगाती रात ने दीपावली की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।