बेगूसराय: पुल चौक वीरपुर के पास 1 देशी कट्टे के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बीरपुर थाना क्षेत्र के पुल चौक के निकट 01 देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बीरपुर थाना को सूचना मिली कि वीरपुर पुल के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर हंगामा कर रहा है.