खुरई: आये दिन रैलियों व शोभायात्राओं में खतरनाक तेज ध्वनि में चलाये जाते हैं डीजे,रोक लगाने के लिए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Sep 2, 2026 नगर में आये दिन धार्मिक, सामाजिक आयोजनों और शादियों में तेज ध्वनि में डी जे बजाये जाते हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसके अलावा बच्चों बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है,जिसको लेकर बुधवार शाम 4 बजे अधिवक्ताओं ने sdm के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है, मांग की है कि ऐसे मामलों में डीजे संचालकों पर कार्यवाही की जाये