दतिया नगर: सुरेंद्र हत्याकांड का आरोपी दिनारा रोड से गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
दतिया की कोतवाली पुलिस ने सुरेन्द्र हत्याकांड के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बड़े पोस्ट ऑफिस के पास, दतिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। शनिवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दिनारा रोड पर खड़ा है