किशनगंज: मूर्ति चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो 13 जुलाई को रहेगा कस्बा बंद, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा में राम-जानकी मंदिर से 24 प्राचीन मूर्तियां चोरी होने के मामले में पुजारी जितेंद्र बैरागी के नेतृत्व में कस्बेवासियों ने कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मोहनलाल पंकज को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि 22 जून की रात हुई चोरी के दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।