अनूपपुर: जिला पंचायत सीईओ: जल गंगा अभियान के लक्ष्य समय पर पूरे हों
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के पंचायत अमले की समीक्षा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित भौतिक लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए।उन्होंने अभियान में अधिक मानव दिवस सृजन, जल स्रोतों के संरक्षण कार्यों में श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने , निर्माण कार्यों पर अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाने कहा।