तिलहर/शाहजहांपुर
====
गाय को राष्ट्र माता
घोषित करने की मांग।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने सरकार से गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते हुए उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुस्लमानों की तारीफ करते हुए कहा कि मुस्लमानों ने इस बार कहा कि वह बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं करेंगे और इस बार बकरीद पर एक भी गाय की कुर्बानी नहीं हुई जिसके चलते लाखों गाय की जान बच गई।
इसके लिए किसी भाजपा नेता ने मुस्लमानो को धन्यवाद तक नहीं दिया।
गाय को पशु बोलने बोलने वालों को उन्होंने पशु बुद्धि करार दिया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम समापन पर आयोजक साद उल्ला खां को अभिमुक्तेश्वर ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,बीडी शर्मा,उन्नत मिश्रा,सपा अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय सचिव जय ओम गंगवार,चांद अंसारी,अशफ़ाक उल्ला खान,रामजी अवस्थी,गौरव त्रिपाठी,अच्छन खां,जाने आलम,रजनीश गुप्ता,कीर्ति देव मिश्रा,अनीस मंसूरी,अतीक अंसारी,जाहिद खान आदि मौजूद रहे।