विधायक सहारण ने खासोली और रायपुरिया में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देंश।
चूरूः राज्य सरकार के जनकल्याणकारी सेवा अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत खासोली व रायपुरिया में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण ने शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देंश दिए। शिविर में मंडल अध्यक्ष करणीसिंह खिंवासर, मंडल अध्यक्ष राकेश तालणियां, एसडीएम धीरज झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, कमल रामसरा, विकास अधिकारी कैलाश पंचारिया, डॉ. निरंजन चिरानिया व सुनील ढ़ाका मंचस्थ अतिथि थे। शिविर में पंचायती राज विभाग की ओर से 3 पट्टे, 2 जॉब कार्ड, 1 जन्म-प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 4 ट्राई साइकिलें वितरित की गई। इसके अलावा 15 राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण, 1 खाता विभाजन तथा 28 पशु बीमा योजना से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत रंजीत जोईया को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान संजय रूयल, महेंद्र दहिया, सुल्तान दहिया, देबूराम, दयाल शर्मा, रामलाल रूयल, धनाराम दहिया, रामुदान, भरत मोगा, विजय बुडानिया, भंवरलाल रूयल, दारासिंह, विनोद, राजेश, महेंद्र रूयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रायपुरिया में भी शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण, सरपंच बिहारीलाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष करणी सिंह निर्वाण ने शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 36, एफआरसी के 4, खाता विभाजन के 13 व जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 48 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुन्नीलाल, श्रवण कुमार, भवानी सिंह, पटवारी रायसिंह, नरेंद्र सहारण सहित अनेक अधिकारी व ग्रामीण जन मौजूद थे।
#graminSevashivir #CM #nonfollowers #folowers #followerseveryone #viralpost
Churu, Churu | Jun 19, 2026