*नगरपालिका द्वारा भाटनताल पर बंद की गई गायों को गौरक्षक संतोष चौहान द्वारा खिलाया गया भूसा*
*निराश्रित गौवंशों को वाहन दुर्घटना से बचाने का नगरपालिका का सराहनीय प्रयास, सहयोग करें नगरवासी - गौरक्षक संतोष चौहान*
लहार नगर में पिछले लंबे समय से सैकड़ों की संख्या में गौवंश सड़कों पर डेरा जमाए हुए थे। आए दिन अनियंत्रित वाहन चालक गौवंशों को कुचल रहे थे। गौरक्षकों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था।नवागत नगरपालिका सीएमओ ज्योति सुनहरे ने सड़क पर भूख, प्यास और वाहन दुर्घटना से मरती गायों को बचाने का प्रयास शुरू करते हुए नगर की सभी निराश्रित गायों को भाटनताल मैदान में रखने की अस्थाई व्यवस्था कर बाड़े में बंद करवा दिया है। प्रशासन द्वारा चारे-पानी के इंतजाम किए जा रहे हैं।इसी बीच गौरक्षक संतोष चौहान ने अपनी माँ गायत्री गौशाला से भूसा ले जाकर बाड़े में बंद सैकड़ों गायों को भूसा खिलाया। इस सेवा कार्य में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर गुबरेले,विवेक पांडे,आतिश गुप्ता, राजबल राजावत राजु तिवारी सहित गौरक्षा टीम के सदस्यों ने सहयोग किया।
गौरक्षक संतोष चौहान ने नगर के समाजसेवियों व धर्मप्रेमी जनों से अनुरोध करते हुए कहा कि नगरपालिका द्वारा वाहन दुर्घटना से गौवंशों को बचाने के लिए गौरक्षा का अच्छा प्रयास किया जा रहा है, इसलिए सभी को नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। यथासंभव चारा-भूसा ले जाकर गायों को खिलाएं और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Gormi, Bhind | Sep 10, 2026