पट्टी: दुर्गादेई गांव में दबंग पड़ोसी ने महिला को लाठी से पीटकर लहूलुहान किया
कंधई थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गादेई गांव में गुरुवार दबंग पड़ोसी द्वारा एक महिला पर लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी विजय यादव ने निर्मला देवी पर बांस की भारी लाठी से हमला कर दिया। लाठी सीधे उनकी नाक पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। नाक से लगातार खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पु