सेवा संकल्प अभियान से मिला संबल, बच्चे के सुपोषण और बेहतर देखभाल को मिलेगी नई मजबूती
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम खोकसरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में देवभोग विकासखंड के ग्राम केन्दूवन, झाखरपारा निवासी श्रीमती आरती यादव को श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस सहायता राशि का उपयोग आरती यादव अपने बच्चे के लालन-पालन, सुपोषित आहार एवं बेहतर देखभाल में करेंगी। आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान — जनकल्याणकारी योजनाओं से खुशहाल परिवारों की ओर एक सार्थक पहल।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #मिनीमाता_महतारी_जतन_योजना #जनकल्याण #Gariyaband