सुजानगढ़: चूरू में बाल विवाह निषेध और साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर चूरू जिले में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएलवी विजय पाल श्योराण ने सुजानगढ़ में बाल विवाह निषेध को लेकर नागरिकों को जागरूक किया और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।