पटियाली: भकरी घाट पर युवक के डूबने से हड़कंप, तलाश जारी है
कासगंज। जनपद कासगंज की तहसील पटियाली के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुलाबी नगर का एक युवक संजू पुत्र महाराज आज सुबह लगभग 6:30 बजे बकरी घाट पर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए,प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया,फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,मामला आज बुधवार समय करीब 7 बजे का बताया जा रहा है।