सुल्तानपुर: पशु क्रूरता के वारंटी को बंधुआ कला पुलिस ने जुडूपुर-मनियारपुर मार्ग स्थित कुएं के पास से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
बंधुआकला पुलिस ने पशु क्रूरता के वारंटी मनियारपुर निवासी मंजे सोनकर पुत्र मिश्रीलाल को जुडूपुर-मनियारपुर मार्ग पर स्थित कुएं के पास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गये वारंटी के पास से पुलिस को 315बोर का अवैध तमंचा व 2जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।बंधुआकला पुलिस ने स्थानीय थाने पर अभियुक्त मंजे पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा है।