सुल्तानपुर: निबौली गांव के निकट दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत,एक की मौत,एक लखनऊ रेफर
जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत निबौली गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों सर्वेश व सत्यम को राजकीय मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां डाक्टर ने सत्यम को ब्राड डेड घोषित कर दिया।वहीं सर्वेश की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे लखनऊ रेफर किया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।