सुल्तानपुर: द्वारिकागंज के 30B फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत,PM के बाद होगा अंतिम संस्कार
द्वारिकागंज के 30B फाटक के निकट आज ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई।इसकी सूचना कटका क्लब संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे द्वारिकागंज चौकी के दीवान अखिलेश सिंह ने मोर के शव को वन विभाग को भेज दिया है।वहीं सौरभ मिश्रा ने बताया कि वन विभाग द्वारा मोर के शव का पोस्मार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।