सुल्तानपुर: मोइली चौराहे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,राजकीय मेडिकल कालेज में डाक्टर ने किया मृत घोषित
घर से बाइक लेकर सुलतानपुर जा रहें धरसौली के हसरमपुर निवासी सत्यम पाल पुत्र सियाराम पाल को मोइली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे राजकीय मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां डाक्टर ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।