सुल्तानपुर: सहायक श्रम आयुक्त ने बढ़ती धूप, गर्मी और लू से बचाव को लेकर शहर के शाहगंज चौराहे व भदैया गांव में चलाया जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश के क्रम में सहायक श्रम आयुक्त मधुबन राम ने शहर के शाहगंज लेबर चौराहा व भदैया गांव स्थित ईंट-भट्टों पर काम कराने वालों के लिए बढ़ती धूप,गर्मी व लू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान मधुबन राम ने श्रमिकों को नमक,नींबू,पानी के घोल,मट्ठा व आम का पना सेवन करने की सलाह दी गई ताकि धूप,गर्मी व लू से बचा जा सकें।