फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें और 200 से ज्यादा घायल #viralvideo #trendingvideo
फिलीपींस में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। अब तक 16 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कई दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था, जिसके बाद 1.4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें भी उठीं। इंडोनेशिया और मलेशिया ने एहतियातन सुनामी चेतावनी जारी की, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह इस वर्ष फिलीपींस में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। भूकंप के बाद 138 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए, जिससे लोगों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। #PhilippinesEarthquake #BreakingNews #Tsunami Earthquake Philippines 🇵🇭🌏
Parliament Street, New Delhi | Jun 8, 2026