पालमपुर: पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने लगाए गए भू-माफिया और जमीन विवाद के आरोपों का दिया कड़ा जवाब
पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने भू-माफिया और जमीन विवाद के लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए चार चरणों में हो रहे दुष्प्रचार पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने जमीन की कानूनी स्थिति और चुनावी हलफनामे का हवाला देते हुए आरोपों को राजनीति रंग देने का आरोप लगाया। बिजली मीटर मामले में मृतक महिला के हस्ताक्षर पाए जाने पर जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। सड़क निर्माण और पेड़ काटने के आरोप भी विधायक ने खारिज किए। उन्होंने सकारात्मक राजनीति की जरूरत पर जोर देते हुए कानूनी रास्ते से जवाब देने की बात कही।