अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 8 आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, 6 न्यायिक अभिरक्षा में भेजे
नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू को पुलिस ने लिया पीसी रिमांड पर
वैर। भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड प्रकरण में पुलिस ने आज आठ आरोपियों को लिंक न्यायालय वैर में पेश किया। आरपीएस कैलाश चंद चौधरी के नेतृत्व में आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय में पेश किए गए आरोपियों में मुकेश कुमार (रिटायर्ड फौजी), कपिल देव, लाखन, जितेंद्र, सियाराम, बालाराम, नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू शामिल हैं।
न्यायालय ने मामले में सुनवाई के बाद छह आरोपियों मुकेश कुमार (रिटायर्ड फौजी), कपिल देव, लाखन, जितेंद्र, सियाराम और बालाराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। वहीं, शेष दो आरोपियों नरेश जाटव और राजवीर उर्फ मग्गू को पुलिस ने पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसी रिमांड) पर लिया है।
अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। 5 आरोपी पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में और 6 आरोपी मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा भेजे गए।
Weir, Bharatpur | Oct 20, 2026