सड़क पर पड़े युवक पर लाठी बरसाते दिखे पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सिन्हा! आखिर किसने दिया कानून हाथ में लेने का अधिकार?
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में महिला से दुर्व्यवहार की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और युवक के बीच उठापटक की बात तो समझ में आती है, लेकिन वीडियो में सादे लिबास में सड़क पर पड़े युवक पर लाठियां बरसाते दिख रहे शख्स को किसने यह अधिकार दे दिया? बताया जा रहा है कि लाठी चलाने वाले शख्स का नाम जितेंद्र कुमार सिन्हा है, जो पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता हैं। सवाल यह है कि जब कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की है, तो आखिर कोई व्यक्ति खुद कानून हाथ में लेकर किसी युवक पर लाठी कैसे बरसा सकता है? क्या किसी राजनीतिक पहचान या पद पर रहने मात्र से किसी को कानून से ऊपर होने का अधिकार मिल जाता है?