समस्तीपुर में डायल 112 टीम से भिड़़ा युवक, दारोगा की वर्दी फाड़ी और सडक पर पुलिस से करता रहा हाथापाई
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एसबीआई के पास एक महिला से छेड़खानी की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम के साथ एक युवक द्वारा हाथापाई और दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।
सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गया। पुलिसकर्मियों और युवक के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।