शिवगंज: संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, शिवगंज थाने के बाहर साधु-संतों ने किया धरना
कबेश्वर महादेव मंदिर के संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को शिवगंज पुलिस थाने के बाहर साधु-संतों और आमजन ने धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संतों और समर्थकों के जुटने से धरना स्थल पर माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों ने संत की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ