गुरारू: मध्य विद्यालय बरोरह में अधिक केला लेने पर 7वीं के छात्र की पिटाई, गंभीर चोट; ग्रामीणों ने की तालाबंदी, छात्र रेफर
Guraru, Gaya | Aug 22, 2026 प्रखंड के मध्य विद्यालय बरोरह में केला अधिक लेने को लेकर सातवीं के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरोरह निवासी ओम कुमार मध्य विद्यालय बरोरह में वर्ग सात का छात्र है।