भीलवाड़ा: राजस्थान मीरासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, SIR समस्याओं से निजात और डीएनटी समाज में शामिल करने की मांग
भीलवाड़ा। मीरासी समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाग मोहम्मद के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर एसआईआर (SIR) में आ रही तकनीकी/प्रक्रियात्मक परेशानियों को दूर करने तथा समाज को डीएनटी (घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू और विमुक्त जाति) श्रेणी में शामिल कर मुख्य धारा से जोड़ने की मांग की गई।