भीलवाड़ा: परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़े के तहत रा.उ.मा. विद्यालय राजेंद्र मार्ग में कार्यक्रम आयोजित किया
भीलवाड़ा में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे भीलवाड़ा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को नियमों के प्रति जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई है।