भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था के मतदान शुरू, 970 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 7 पदों पर 17 प्रत्याशी मैदान में
भीलवाड़ा में जिला अभिभाषक संस्था की कार्यकारिणी 2026 के चुनाव कोर्ट परिसर में शुक्रवार को संपन्न हुए। इसके तहत सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई । कड़ी सुरक्षा ओर निगरानी के बीच अधिवक्ता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं और 970 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला अभिभाषक संस्था की कार्यकारिणी 2026 के 7 पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया जा रहा है।