भीलवाड़ा: पटेल नगर में नवजात का शव मुंह में दबाए घूमता कुत्ता, कई जगह से नोचा; पुलिस ने कहा- जांच करेंगे
भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर के सेक्टर नंबर 7 एरिया में शुक्रवार सुबह एक कुत्ता नवजात को मुंह में उठाकर ले जाता हुआ नजर आया, मौके पर बैठे कुछ लोगों ने कुत्ते को भगाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में शिफ्ट करवा जांच शुरू की ।