भीलवाड़ा: आर के कॉलोनी क्षेत्र में होटल के पास अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, इलाके में हड़कंप, पुलिस पहचान में जुटी
शहर के आरके कॉलोनी क्षेत्र में सेंचुरी 21 होटल के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।'सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए।