बांसवाड़ा: उदाजी का गढ़ा में सीढ़ियों से गिरने के बाद बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
खमेरा थाना क्षेत्र के उदाजी का गढ़ा में एक दुखद हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। खमेरा थाना पुलिस के एएसआई महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 59 वर्षीय गौतम पुत्र मोगजी पटेल निवासी उदाजी का गढ़ा अपने घर की छत पर सूखे कपड़े लेने गए थे। कपड़े लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पैर फिसलने से नीचे गिर पड़े।शव का पोस्टमार्टम कर सोंपा।