आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री ने घायल गोवंश को सड़क से हटवाया, सीवीओ को इलाज के निर्देश दिए, स्थानीय लोगों ने की तारीफ
Aonla, Bareilly | Oct 18, 2026 आंवला मार्ग पर रविवार दोपहर करीब साढे चार बजे एक घायल गोवंश सड़क पर पड़ा था। भमोरा मोड़ के पास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे करवाया।