सुजानगढ़: सुजानगढ़ में भीषण गर्मी के बीच चार स्थानों पर शुरू की गई निशुल्क पेयजल सेवा
सुजानगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा शीतल पेयजल सेवा प्रकल्प के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। बुधवार को शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क पेयजल सेवा शुरू की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन तहसील कार्यालय के पास मुख्य अतिथि तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने किया।