अटेली: अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आरती राव ने ली मंत्री पद की शपथ #haryanaelections
हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया गया । इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आरती राव ने 12 वे नंबर पर हरियाणा के मंत्री पद की शपथ ली है।