होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेड कार्यालय में उद्यम एवं स्वरोजगार योजनाओं अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित, अल्पसंख्यक कल्याण अध्यक्ष रहे उपस्थित
शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेड कार्यालय में म.प्र. पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उद्यम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक में आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने चर्चा हुई।