नगर परिषद के बाहर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ट्रेलर में ले जाया जा रहा कंटेनर ओवरब्रिज के पिलर से टकराकर नियंत्रित हो गया और ट्रेलर से नीचे गिर गया। हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय ओवरब्रिज के नीचे भिक्षावृत्ति करने वाले कई लोग सो रहे थे।