चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दुर्ग स्थित जैन मंदिर समेत तीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 अन्य की तलाश जारी है। दुर्ग जैन मंदिर से चोरी हुई भगवान शांतिनाथ व महावीर स्वामी की अष्टधातु की मूर्तियां और तीन आभामंडल बरामद कर लिए गए हैं।