नारायणपुर: भाजपा ने तेज की जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां, कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक बनाने का आरोप
कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और बिरसा मुंडा जयंती के आयोजन की तैयारियों का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा की योजनाओं और कांग्रेस पर आदिवासी वोट बैंक का आरोप लगाया। साथ ही वनोपज के समर्थन मूल्य पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।