हसनपुर: रहरा में दरवाजा खोलने को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने 18 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
रहरा थाना क्षेत्र के बुरावली गांव में रास्ते पर मकान का दरवाजा खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों।